Menu
blogid : 11587 postid : 15

शादी के बारे में सोच

सपाटबयानी
सपाटबयानी
  • 182 Posts
  • 458 Comments

आजकल शादी के बारे में लडके और लड़कियों की सोच अलग अलग है.लड्कोंकी सोच उनके लिए दिल दहलाने वाली है जब की लड़कियों की सोच जिन्दगी भर ऐश का साधन मानकर चलने की है i इसलिए शादी न करने वाले विचारवान लड़कों की संख्या ज्यादा होती जा रही है! अपेक्षाकृत शादी न करने वाली लड़कियों के. यह कहने की जरूरत नहीं है की .इस समाज के तेजी से बदलते हालातों के कारण यह स्थिति बन गयी है,
घर से दूर रह कर नौकरी के चलते संयुक्त परिवारों का एकल परिवार में बदलना एक कारण है, जहां संयुक्त परिवारों में बहुएं शर्म हया से दूर जाने की सोच भी नहीं सकती थी वहीं अब अलग रह कर मालकिन बन जाने का उन पर अहम् संवार हो जाता है! इसलिय जब कभी ससुराल पक्ष का कोई सदस्य उनके पास आता है तो वे उन्हें भार समझ कर उनके जल्दी चले जाने का इन्तजार करती हैं या फिर ऐसा व्यवहार करने लगती हैं की बेचारे पति की मुसीबत ही आ जाती है! क्या करे बेचारा यह लड़का? तब यह् लड़का कहता है नाहक ही शादी की. शादी की,बिना यूँ ही ठीक था. दूसरी स्थिति में पति की हर बात मानने की विवशता उसे पत्नी का नौकर बना देती है जो बहूत ही दर्दनाक स्थिति बन जाती है कुछ लडकिया तो उसे व उनके घरवालों को बंद करवाने की बात को कहने व कर दिखाने से भी पीछे नहीं रहती और करके दिखाती भी हैं.
यह सही है,की दोनों शादी के लिए एक दूसरे के पूरक हैं , शादी की जरूरत दोनों को बराबर ही है परन्तु इस हालात में लडके को याद आता है की बिना लड्डू खाए ही पछताना ठीक था या जब दूध वैसे ही मिल जाता है तो नाहक ही भैंस बंधने का झमेला लें? इन सब बातों से डरकर अब लडके शादी से दूर भागने लगे हैं ,क्योंकि आजकल साथ में काम करने वाली लड़कियां भी निसंकोच आपके साथ दोस्ती भी करने को तैयार ही रहती हैं.इसके प्रमाण में देल्ही, नोएडा के माल्स पर स्वच्छंद होकर लडके लड़कियोंको शर्मनाक स्थिति में देख सकते हैं लड़कियां कितनी भी आत्म निर्भर हो जाएँ फिर भी पुरुषो की मदद ज्यादा चाहिए होती है अपेक्षाकृत पुरुषों को जितनी लड़कियों की मदद की!अब यदि लडके शादी न करने का मन बना लेते हैं तोसरकार व समाजकी यह चिंता भी दूर होजायेगी की भ्रूण ह्त्या से लिंग अनुपात बिगडा जा रहा है यदि लडके शादी नहीं करेंगे तो लड़कियों की घटती संख्या की कोई समस्या ही नहीं होगी.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply